प्रयागराज: झूंसी क्षेत्र में पतंग उड़ाने को लेकर दो युवकों के बीच हुई मारपीट, पुलिस को दी गई मामले की तहरीर
मामला प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र का है जहां पर आज बुधवार को करीब शाम 5:30 बजे के आसपास पतंग उड़ाने गए दो युवकों में आपस में जमकर मारपीट कर ली,जिसमें एक युवक को चोट आई है। चोटिल युवक द्वारा पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।बताया गया की पतंग उड़ाने को लेकर दोनों युवकों में आपस में मारपीट हुई है।