प्रयागराज: जानलेवा हमले में घायल अधिवक्ता को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया, हालत गंभीर
स्वरूप रानी अस्पताल में अधिवक्ता को भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।बताया गया कि प्रतापगढ़ के श्रीराम चौराहे पर अधिवक्ता सुभाष गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है।जिनकी हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज के दौरान भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।आज बुधवार को करीब 2:00 बजे वीडियो सामने आया है।