राजगढ़: राजगढ़ में नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर की गई मॉक ड्रिल कलेक्टर एसपी ने दिए निर्देश
राजगढ़ में नीट यूजी परीक्षा की तैयारीयों को लेकर राजगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित कुमार तोलानी के द्वारा वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्रदर्शित पेयजल बैठक व्यवस्था सहित अन्य विषय को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।