रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की चीफ चंद्रशेखर आजाद की ऑडियो वायरल की है। जिसका चंद्रशेखर आजाद ने रविवार शाम 4:00 बजे जवाब दिया और कहा कि मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं। बसपा सुप्रीमो और काशीराम का भी सम्मान करता हूं और काशीराम जी के पद चिन्ह पर चलता हूं। बिहार चुनाव को लेकर भी चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा दावा किया।