राजगढ़: राजगढ़ पावर हाउस के सामने स्थित मकान में सांप निकलने से मच गया हड़कंप, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा रेस्क्यू
Rajgarh, Alwar | May 7, 2026 राजगढ़ पावर हाउस के सामने स्थित रविदास जी के मकान में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।