सीतापुर: नवाभिरी के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल, एक व्यक्ति को लखनऊ किया गया रेफर
मिश्रिख व पिसवा मार्ग पर नवा भिरी के समीप तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन यहां पर डॉक्टर ने इलाज की हालत को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया वहीं परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।