सदर: प्रयागराज में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, पारा 46.8 डिग्री तक जाने का अनुमान, प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला
Sadar, Allahabad | May 19, 2026
भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलने के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। तेज गर्मी और उमस की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।मौसम विभाग की ओर से हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दिन में तापमान गर्म रहेगा।