थानेसर: जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणी जाट धन्ना भक्त की मूर्ति का भव्य अनावरण, मंत्री कृष्ण बेदी भी पहुंचे
अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आज संत शिरोमणी जाट धन्ना भक्त की मूर्ति का भव्य अनावरण समारोह बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में पधारे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संत धन्ना भक्त के जीवन एवं उनकी कृषक भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने धर्मशाला में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क भोजन व आवास व्यवस्था की सराहना की।