जलालपुर: ताजिया जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की मौत , मातमी माहौल में वापस लौटा जुलूस
Jalalpur, Saran | Jun 26, 2026 जलालपुर बिशुन पुरा में ताजिया जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जुलूस में शामिल बिशुन पुरा निवासी हाजिर मियां के 55 वर्षीय पुत्र इस्लाम मियां अचानक जमीन पर गिर पड़े । मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद जुलूस में अशोक की लहर दौड़ गई