अनूपपुर: ब्रेकडाउन ट्रक बना मुसीबत, अमरकंटक तिराहे के पास सड़क पर लगा जाम
जिला मुख्यालय में महावीर टाइल्स दुकान के पास, अमरकंटक तिराहे के पहले एक बुलाकर ट्रक अचानक ब्रेकडाउन हो गया। यह घटना दोपहर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। ट्रक सड़क के बीचों-बीच खराब होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति निर्मित हो गई,मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक हटाने में देरी के कारण यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।