गोपालगंज: सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सक से मरीज ने किया अभद्र व्यवहार, नाराज चिकित्सकों ने 90 मिनट का कार्य किया बाधित, परेशान
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार कराने आए एक मरीज ने चिकित्सकों के साथ विवाद कर दिया। विवाद को लेकर चिकित्सकों ने अपने कार्य को करीब एक घंटे तीस मिटन तक बाधित रखा। हालांकि सिविल सर्जन के समझाने के बाद सभी चिकित्सक अपने कार्य पर पुनः वापस लौट गए।