रजौली: पत्रकार संगठन की कमान फिर कुमार मनीष देव के हाथ में, संतोष कुमार सिंह बने उपाध्यक्ष
Rajauli, Nawada | Jul 29, 2026 रजौली पत्रकार संगठन के वार्षिक चुनाव में पत्रकारों ने एक बार फिर कुमार मनीष देव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रखंड अध्यक्ष चुना। वहीं संतोष कुमार सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। बुधवार को एनएच-20 स्थित स्वस्तिक रेस्टोरेंट में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के बाद मतगणना हुई, जिसमें मनीष देव को स्पष्ट बढ़त मिली।