मुज़फ्फरनगर: 5 करोड़ की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का केंद्र, दिल्ली के 6 शिवभक्तों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, भगवान गणेश ने लगाई सीट
मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली के छह शिवभक्तों की अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।कार की छत पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा,आगे भगवान हनुमान को चालक व सीट बेल्ट लगाए भगवान गणेश की झांकी के जरिए श्रद्धालु सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली यह कांवड़ सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है और लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे है