धामपुर: कालागढ़ की राजकीय कॉलोनी की दीवार पर बैठा गुलदार, वन विभाग से पकड़वाने की मांग
कालागढ़ की राजकीय कॉलोनी की दीवार पर बैठे हुए गुलदार का फोटो गुरुवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जाता है कि एक गुलदार दीवार पर बैठा हुआ है। पास से ही जा रहे हैं एक व्यक्ति ने उसका फोटो खींच लिया। आसपास के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।