फुल्लीडूमर: कामदेवपुर गांव से 20 वर्षीय दिलीप कुमार लापता, परिजन चिंतित
फुल्लीडुमर प्रखंड के सीमावर्ती अमरपुर प्रखंड के कामदेवपुर गांव निवासी विजय सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार पिछले 2 अप्रैल से घर से लापता है। अपने घर से वह साइकिल से निकला, जो आज तक वापस नहीं आया। दिलीप को बोलने में थोड़ी परेशानी है। परिजनों ने बताया कि थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। दिलीप के लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं