दरभंगा: लहेरियासराय में नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की मासिक अपराध गोष्टी , मौजूद पुलिस कर्मियों को दिए कई निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा मई माह-2026 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय दरभंगा में किया गया। इस अपराध गोष्ठी में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा अपने अनुमंडल अंतर्गत थानावार जानकारी ली गई। यह मासिक अपराध गोष्ठी गुरुवार को दोपहर 3 बजे आयोजित की गई।