झांसी: रक्सा थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर ग्राम बसाई में मुनादी कराते हुए चस्पा किया कुर्की का नोटिस
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2025 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाई निवासी हिस्ट्रिशीटर भरत पाल पर एक दर्जन से अधिक हत्या, दुष्कर्म व मध्य प्रदेश में डकैती आदि के 10 मुकदमे दर्ज हैं। रक्सां थाने से वह हिस्ट्रिशीटर घोषित है। काफी समय पहले गाँव में अपने पड़ोसी से इसका जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें अभी तक यह फरार है।