झांसी: मैक्स केयर अस्पताल के नजदीक झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2025 झांसी शहर के नवाबबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना अस्पताल के पास झाड़ियों में हुई, जिसे देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में शव की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी राजेश कुशवाहा के रूप में हुई।