शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवक अनुज वर्मा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालाजी नगर अजीजगंज निवासी सुमन उर्फ सरला ने अपने पुत्र के लापता होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई थी बेटे के सकुशल मिलने पर मां ने राहत की सांस लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस का धन्यवाद जताया और पुलिस टीम की सराहना की।