विदिशा नगर: ग्राम देवराजपुर के 26 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण से खाया जहर, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपुर निवासी 26 वर्षीय रामचरण अहिरवार ने अज्ञात कारण के चलते तहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 1 बजे पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।