सूरतगढ़: व्यापार मंडल चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, विजय गोयल बने अध्यक्ष, दीपक गाबा उपाध्यक्ष और नवनीत सारड़ा सचिव
सूरतगढ़ व्यापार मंडल चुनाव में मंगलवार को सर्वसम्मति बन जाने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शाम के समय मिली जानकारी के मुताबिक़ नाम वापसी के बाद विजय गोयल अध्यक्ष, दीपक गाबा उपाध्यक्ष और नवनीत सारड़ा सचिव चुने गए। हेमंत डागा कोषाध्यक्ष व आनंद डागा सह सचिव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जल्द शपथ दिलाई जाएगी।