राजनगर: देवगांव में शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, डायल 112 और ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, आग पर पाया काबू
बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से किसान मुकेश अहिरवार के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। यहां आरक्षक भानु पटेल ने बिना समय गंवाए खुद आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया।