मांझी: बलिया मोड़ पर बोरिंग से चांपा का समरसेबल सहित हजारों रुपए की संपत्ति चोरी
Manjhi, Saran | Jul 3, 2026 बलिया मोड़ स्थित सिंह मार्केटिंग परिसर के पीछे लगाए गए बोरिंग से चोरों ने चापा कल ,समरसेबल और पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है । इस बात की जानकारी देते हुए जेपी सेनानी धनि छपरा निवासी पृथ्वी नाथ सिंह ने बताया कि महज 10 दिन पहले राहगीरों और आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बोरिंग कराया गया था।