बरेली: बरेली में स्मार्ट मीटर का सख्त नियम लागू, 3 दिन में रिचार्ज नहीं तो सीधे अंधेरा!
बरेली में अब बिजली का सिस्टम पूरी तरह बदल गया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अब समय पर रिचार्ज करना अनिवार्य हो गया है, वरना बिना किसी सूचना के बिजली कट जाएगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अनुसार, स्मार्ट मीटर बैलेंस कम होने पर उपभोक्ताओं को 5 बार SMS अलर्ट भेजता है। इसमें बैलेंस घटने से लेकर 30%, 10% और जीरो होने तक की जानकारी दी जाती