लोहरदगा: लोहरदगा में 16 से 27 मई तक मौतों का सिलसिला जारी, विभिन्न घटनाओं में दर्जन से अधिक लोगों की जान गई
लोहरदगा। बीते 16 मई से 27 मई तक जिले में अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हत्या, सड़क हादसा, हाथी का हमला, डूबने की घटना और अन्य हादसों ने जिले को झकझोर कर रख दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।बुधवार रात 9 बजे लोहरदगा के AIMIM जिला संयोजक आफताब आलम ने गहरा दुख जताया है।