फुलवरिया: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
भोरे भिंगारी मुख्य पथ पर श्री राम जानकी मंदिर के समीप खदही के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों की पहचान कररिया ठकुराई मिश्रबतरहा टोला निवासी नीतीश कुमार विकास कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है।