श्रीडूंगरगढ़: सरदारशहर रोड पर कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
श्रीडूंगरगढ़ शहर से सटे स्टेट हाईवे पर मध्य रात्रि को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरदारशहर रोड पर तंवर होटल के पास मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद आपनो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने घायल युवक को तुरंत