बांका: सोहानी गांव में स्व. सदानंद सिंह की स्मृति में 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
Banka, Banka | Apr 28, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत पुनसिया स्थित भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग सटे सोहानी गांव में सोमवार की मध्य रात्रि एक भव्य और ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 18 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे ।महात्मा भोली बाबा के आशीर्वाद से कन्हैया मंडली के तत्वावधान में आयोजित स्मृति शेष स्वर्गीय सदानंद सिंह सामूहिक शुभ विवाह कार्यक्रम हुआ।