महोबा के सिजहरी गांव निवासी 50 वर्षीय चरण सिंह राजपूत शुक्रवार सुबह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने किसान का चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को आशंका है कि ठंड लगने या किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनकी मौत हुई है।