बांसवाड़ा: टिंबेड़ा बड़ा गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक को चेहरे पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के टिंबेड़ा बड़ा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, परिजनों ने बताया कि मोहन पुत्र वालु निवासी चंदेली का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।