नावकोठी: भारी वाहन के दबाव में इसफा पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त, जांच की मांग उठी
नावकोठी प्रखंड के इसफा बुढी गंडक नदी पर बने पुल के एप्रोच पथ का पुलिया भारी वाहन के दबाव में ध्वस्त हो गया। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नाजिम ने इस सिलसिले में जिला पदाधिकारी बेगूसराय और पथ निर्माण विभाग के अभियंता से पुलिया की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।