सोजत के पेंशनर भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय पेंशनर समाज की कार्यशाला का आयोजन अध्यक्ष की मौजूदगी में किया गया है । आयोजित की गई कार्यशाला में प्लास्टिक सहित पर्यावरण को बिगाड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग से जो नुकसान हो रहा है उसे रोकने को लेकर चिंतन करने के साथ-साथ इस पर विचार विमर्श किया एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने सहित कई निर्णय कार्यशाला में लिए गए ।