कटंगी: विधायक ने बोनकट्टा में व्यायामशाला का लोकार्पण किया, 'स्वास्थ्य ही धन है' का संदेश दिया
मनुष्य का वास्तविक और सर्वश्रेष्ठ धन उसका अपना स्वास्थ्य ही है, इसलिए कहा गया है- हेल्थ इज वेल्थ यदि व्यक्ति की संपत्ति और धन नष्ट हो जाय तो कुछ भी नष्ट नहीं होता, परन्तु यदि स्वास्थ्य नष्ट हो जाय तो उसका सब कुछ नष्ट हो जाता है। व्यायाम ही एक ऐसा साधन है जिससे शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली रहता है।यह संदेश विधायक ने बोनकट्टा में व्यायाम शाला का लोकार्पण में दिया।