शेरघाटी: 11 केवी टाउन फीडर में केबलिंग कार्य के चलते सुबह 4 से 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Sherghati, Gaya | Apr 11, 2026 शेरघाटी शहर में बिजली व्यवस्था को और सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए 11 केवी टाउन फीडर में केबलिंग कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शेरघाटी द्वारा जानकारी दी गई है कि परियोजना कार्य के तहत स्टर्लिंग एंड विल्सन कंपनी के द्वारा मछली मंडी से एसडीएम आवास तक पुराने नंगे तारों को हटाकर कवर वायर लगाए जाएंगे।