शाजापुर: दो दिन बाद खुली शाजापुर मंडी, 14 हजार क्विंटल उपज की आवक, प्याज सबसे आगे, लहसुन का भाव ₹11,500 तक
शनिवार रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुली शाजापुर कृषि उपज मंडी में किसानों की अच्छी आमद रही। मंडी में अनाज, दलहन, तिलहन एवं सब्जी वर्ग मिलाकर कुल 14 हजार 358 क्विंटल कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। सबसे अधिक 10 हजार 134 क्विंटल प्याज मंडी पहुंचा, जबकि लहसुन और धनिया ने ऊंचे भाव प्राप्त किए।