ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में किशोरी पर सियार ने किया हमला, तीन बच्चे हुए घायल
Takha, Etawah | Jun 1, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र में किशोरी पर सियार का हमला, तीन बच्चे हुए घायल आपको बताते चले ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला तार गांव में जंगल में बकरियां चरा रही एक किशोरी पर शियार ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे दो अन्य लडकों पर भी शियार ने हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शियार को मार गिराया।