🚔 इटावा पुलिस लाइन में SSP ने की शुक्रवार परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ व ड्रिल कराई गई। इसके बाद यूपी-112 पीआरवी वाहनों, मेस, एमटी शाखा, जिम, बैडमिंटन हॉल, पुलिस क्लब तथा आदेश कक्ष का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📍 स्थान: पुलिस लाइन, इटावा
#EtawahPolice #Etawah #UPPolice #DPSChannel