सिवनी: अग्निवीर चयनित युवाओं का सिवनी विधायक दिनेश राय ने किया सम्मान
Seoni, Seoni | Jun 24, 2026 सिवनी विधानसभा के ग्राम पातरपौड़ी और करकोटी के युवाओं के भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उनका सम्मान किया। बुधवार को विधायक ने उनके गांव पहुंच कर चयनित युवाओं को शाल-श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।