शहपुरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में पदस्थ सफाई कर्मचारी बैठी आंदोलन पर, डॉक्टर ने दी समझाइश, आंदोलन हुआ समाप्त
प्रा. स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में पदस्थ सफाई कर्मचारी को विभाग के द्वारा हटाया गया और 6 माह का वेतन नहीं दिया गया जिसके चलते परेशान होकर पीड़ित सफाई कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह 11:00 आंदोलन पर बैठ गई । सफाई कर्मचारी कि आंदोलन की सूचना विभाग के जवाबदार अधिकारियों को लगी और डॉक्टर अल्का झारिया समाजसेवी संजय राय ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और आंदोलन समाप्त किया।