बांसवाड़ा: खांदू कॉलोनी बालिका स्कूल से लापता, मार्कशीट लेने गई थी, राज तालाब थाना में मामला दर्ज
बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र से एक बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीमा नाम की बालिका सोमवार सुबह में अपनी सहेली के साथ स्कूल गई थी। बताया जा रहा है कि वह शहर के खांदू कॉलोनी स्थित गर्ल्स स्कूल में मार्कशीट लेने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।