बेलदौर: दिघौन पंचायत में चला बुलडोजर, सामुदायिक भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व आंगनबाड़ी की जमीन कराई गई अतिक्रमणमुक्त
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर सामुदायिक भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चिन्हित सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अतिक्रमणमुक्ति अभियान का नेतृत्व बेलदौर अंचलाधिकारी अमित