पिछोर: भौंती: हत्या के मामले में 5 माह से फरार आरोपी पूरन जाटव गिरफ्तार, जेल भेजा
थाना भौंती पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पूरन जाटव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, एएसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिसका प्रेस नोट पुलिस द्वारा मीडिया को आज मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे जारी किया गया।