एकंगरसराय वीर कुंवर सिंह चौक पर हिलसा मध्य निषेध थाना पुलिस की कार्रवाई, 6.5 लाख की शराब जब्त,हिलसा मध्य निषेध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरसराय वीर कुंवर सिंह चौक पर दो डाक पार्सल वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दोनों वाहनों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।