छतरपुर नगर: ग्राम कलानी में मामूली विवाद पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, दो घायल अस्पताल में भर्ती
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में खेत पर मौजूद कमलेश कुशवाहा पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें युवक की मौत हो गई,वहीं उनकी दादी नन्ही बाई और खेत पर काम कर रहे जलील खान घायल हुए, घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं मृतक का आज 29 मार्च सुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।