झाड़ोल के बिछीवाड़ा कस्बे में जनता जल योजना के कुएं से 17 वर्षीय धीरज शर्मा का शव मिला। सूचना पर फलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर मोर्चरी में रखवाया। किशोर कल शाम घर से नाराज होकर निकला था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।