तारानगर: तारानगर में मानवता की सेवा करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का स्थापना दिवस मनाया गया, एसडीएम व डीएसपी ने किए फल वितरित
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर तारानगर में मानवता भलाई के विभिन्न कार्य किये गए इस मौके पर भामाशाह अमरसिँह चारण के सौजन्य से एसडीएम राजेंद्र कुमार व डीएसपी रोहित सांखला ने उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये एवं जूस पिलाया।इसी कड़ी में डीएसपी कार्यालय में बेज़ुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर अभियान की व झुग्गियों में खाद्य सामग्री दी।