बरडीहा: 12 साल से सूखे पड़े हरदियारी डैम में लौटी जान, किसानों के खेतों में हरियाली की जगी नई आस
Bardiha, Garhwa | Jun 22, 2026 बरडीहा प्रखंड के बरडीहा गांव स्थित हरदियारी डैम के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों में नई उम्मीद जगी है। करीब 10-12 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े इस डैम का बांध टूट जाने के कारण बरसात का पानी नहीं ठहर पाता था। इससे खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर हो गई थी और जरूरत पड़ने पर सिंचाई नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।