दुधि: म्योरपुर में आंधी के दौरान युवक पर गिरी सीमेंट की चादर, गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बुधवार शाम आई तेज आंधी के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 18 वर्षीय अमन कुमार पर सीमेंट की चादर और ईंट गिरने से यह हादसा हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी म्योरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमन कुमार पुत्र अमृतलाल आंधी से बचने के लिए अपने घर के अंदर जा रहा था।