शाहजहांपुर: कब्रिस्तान में कुत्ते को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर।सदर बाजार थाना क्षेत्र के लाला तेली बजरिया स्थित कब्रिस्तान में एक पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष पांडेय की शिकायत के अनुसार 7 मार्च को करन नाम का बच्चा अपने पालतू कुत्ते