बैरसिया: श्यामला हिल्स के स्मार्ट पार्क में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधरोपण
भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।